Breaking
14 Mar 2025, Fri

Unesco में अब हैदराबाद की पाक कला तो मुंबई की पहचान सिनेमाघर से होगी

...

पेरिस। भारत के दो बड़े शहर मुंबई और हैदराबाद समेत विश्व के 66 शहरों को यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन) की क्रिएटिव सिटी में शामिल किया गया है। मुंबई का चयन सिनेमा की दुनिया में योगदान  के लिए जबकि हैदराबाद का पाक कला के लिए किया गया है।

क्रिएटिव सिटी संगठन के नेटवर्क का हिस्सा होंगे ये शहर

दोनों शहर अब 246 सदस्यों वाले क्रिएटिव सिटी संगठन के नेटवर्क का हिस्सा होंगे। यूनेस्को के अनुसार, यह नेटवर्क उन शहरों को एक साथ लाता है, जिन्होंने अपनी क्रिएटिविटी के दम पर विकास किया है। इनमें संगीत, कला, लोक शिल्प, डिजाइन, सिनेमा, साहित्य, डिजिटल कला और पाक कला आदि क्षेत्र शामिल हैं।

विकास की रणनीति के केेंद्र में संस्कृति

यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने गुरुवार को कहा कि क्रिएटिव सिटीज अपने विकास की रणनीति के केंद्र में संस्कृति को रखती हैं और अपने उत्तम अभ्यासों को साझा करती हैं।

क्रिएटिव सिटी में शामिल अन्य शहर

संगीत : अंबोन (इंडोनेशिया), हवाना (क्यूबा), पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), रामल्ला (फलस्तीन) आदि।

साहित्य : बेरुत (लेबनान), लाहौर (पाकिस्तान), नानजिंग (चीन) आदि।

शिल्प व लोक कला : बंदर अब्बास (ईरान), शारजाह (यूएई), त्रिनिदाद आदि।

डिजाइन : हनोई (वियतनाम), सैन जोस (कोस्टारिका), फोर्टलेजा (ब्राजील) आदि।

मीडिया आ‌र्ट्स : कार्लजूए (जर्मनी), सैंटियागो डे कैली (कोलंबिया) और विबोर्ग (डेनमार्क)।

फिल्म : पॉट्सडैम (जर्मनी), सराजेवो (बोस्निया व हर्जेगोविना), वलाडोलिड (स्पेन) और वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply