कटनी-विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक एक मझगवां फाटक में चयनित आदर्श ग्राम देवडोंगरा में नवांकुर संस्था दृष्टि मानव विकास समिति देवडोंगरा और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवडोंगरा के समन्वय से जागरूक ग्राम वासियों की बैठक का आयोजन स्थानीय शिव मंदिर में किया गया ।बैठक में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल और विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र की विशेष उपस्थिति रही।
*सर्वप्रथम नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी मनीष पांडेय के द्वारा ग्राम में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी विस्तार से देते हुए पॉलिथीन मुक्त ग्राम बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, पॉलिथीन को एकत्र कर उसके विनष्टीकरण हेतु अभियान चलाने, गांव को स्वच्छ रखने के साथ-साथ संस्कार केंद्र का संचालन करते हुए ग्राम के बच्चों में नैतिक शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा एवं आत्म अनुशासन का ज्ञान देने संबंधी जानकारी विस्तार से दी। तत्पश्चात विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा ग्राम की आवश्यकता एवं रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर कार्य करने के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया, एवं आगामी समय में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने संबंधी जानकारी दी। तत्पश्चात जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल ने नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को ग्राम में उपलब्ध गौ वंश और पशुधन का सर्वे करने के लिए निर्देशित किया, ताकि नस्ल सुधार करते हुए गौ वंश को बढ़ावा दिया जाए और जैविक खाद बनाते हुए जैविक कृषि प्रारंभ करने लिए उत्सुक और जागरूक किसानों के द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाए। अंतिम चरण में ग्राम भ्रमण करते हुए आवश्यकता अनुसार सूखता गधों की साफ सफाई करते हुए अन्य कार्यों के लिएआगामी कार्य योजना तैयार की गई।
देवडोंगरा को आदर्श ग्राम बनाने ग्राम वासियों के साथ बैठक कर बनाई आवश्यक कार्य योजना
