Lok Sabha Election 2024: उत्तरप्रदेश, दिल्ली-हरियाणा समेत इन 8 राज्यों में मतदान कल, पिछली बार 58 में से 40 सीट जीती थी भाजपा, देखें अपडेट

23 05 2024 polling date 25 may 2024524 9469

Lok Sabha Election 2024: उत्तरप्रदेश, दिल्ली-हरियाणा समेत इन 8 राज्यों में मतदान कल, पिछली बार 58 में से 40 सीट जीती थी भाजपा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

No Waiting List Railway : गरीब रथ में अब एक और एक्स्ट्रा थ्री-टायर वातानुकूलित कोच

भाजपा के लिए यह चरण अहम है, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 58 में से 40 सीट भाजपा ने जीती थी। 2019 में लगातार दूसरी बार दिल्ली की सभी 7 सीट भाजपा को मिली थी।

बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में इस चरण में कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर वोटिंग होगी।

बिहार की आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी मैदान में। ये सीट हैं – वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज

हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीट हैं – अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद।

झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर इस चरण में मतदान होगा। कुल 93 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं।