Monday, May 18, 2026
Latest:
Latest

Loksabha chunav छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग

Loksabha chunav बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं।इस चरण में कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा।

यूपी में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर वोटिंग होगी।

हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीट हैं – अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद।

बिहार की आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी मैदान में। ये सीट हैं – वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज

झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर इस चरण में मतदान होगा। कुल 93 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम