Site icon Yashbharat.com

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे

बुधनी उपचुनाव में 6th राउंड की मतगणना में BJP प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 6678 मतों से आगे

       

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे।  मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतों की गणना सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भाजपा के रमाकांत भार्गव से आगे चल रहे हैं।  बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। मतगणना के दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भाजपा के रमाकांत भार्गव से आगे रहे हैं।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत प्राधिकार पत्र प्राप्त व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

पहला राउंड

राजकुमार पटेल कांग्रेस – 11207

रमाकांत भार्गव बीजेपी – 4726

राजकुमार पटेल आगे – 6532

पहले राउंड की गिनती – 16481

दूसरा राउंड

राजकुमार पटेल कांग्रेस-16937

रमाकांत भार्गव बीजेपी-15965

दूसरा राउंड में राजकुमार पटेल कुल 1008 आगे

शिवराज सिंह चौहान की इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।

 

बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी।

 

Exit mobile version