Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे। मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतों की गणना सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भाजपा के रमाकांत भार्गव से आगे चल रहे हैं। बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। मतगणना के दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भाजपा के रमाकांत भार्गव से आगे रहे हैं।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत प्राधिकार पत्र प्राप्त व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
पहला राउंड
राजकुमार पटेल कांग्रेस – 11207
रमाकांत भार्गव बीजेपी – 4726
राजकुमार पटेल आगे – 6532
पहले राउंड की गिनती – 16481
दूसरा राउंड
राजकुमार पटेल कांग्रेस-16937
रमाकांत भार्गव बीजेपी-15965
दूसरा राउंड में राजकुमार पटेल कुल 1008 आगे
शिवराज सिंह चौहान की इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी।