राज्यमंत्री संजय पाठक की पहल से सिंधी समाज की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, मिलेंगे पट्टे

कटनी। माधवनगर के विस्थापितों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। राज्यमंत्री संजय पाठक की पहल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आनन फानन राजस्व मंत्रालय को निर्देश देकर पट्टे के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण करने के आदेश दिये। यही नहीं कल सुबह 10 बजे सिर्फ माधवनगर विस्थापितों को पट्टा वितरण करने के लिए विशेष केबिनेट भी बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि इस सैद्धाांतिक निर्णय के लिए केबिनेट से प्रस्ताव पास होना जरूरी है, लिहाजा कल सीएम के निर्देश पर स्पेशल केबिनेट बुलाई गई है।
सीएम ने बुलाई कल स्पेशल केबिनेट, माधवनगर के विस्थापितों को दिये जाएंगे
राजस्व विभाग को कल तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश, 18 को मुख्यमंत्री चेट्रीचंड पर सिंधी समाज को देंगे बहुप्रतिक्षित उपहार, माधवनगर में हर्ष की लहर
इसमें प्रस्ताव पास होने के बाद पट्टा वितरण के लिए सभी रास्ते खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दू नव वर्ष, चेट्रीचंड, गुडी पड़वा के शुभ अवसर पर कटनी ही नहीं पूरे प्रदेश के सिंधी समाज को उपहार देना भी तय किया है। निश्चित तौर पर विगत 70 वर्षों की इस मांग के पूरे होने से सिंधी समाज में हर्ष और उत्साह है।
क्या हुआ राजधानी में
सिंधी समाज वर्षों से पट्टे दिये जाने की मांग कर रहा था। इसे लेकर कई बार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आश्वासन दिये थे। तमाम व्यवहारिक परेशानियों के चलते इस अहम निर्णय पर निर्णयात्मक फैसला नहीं हो पा रहा था कल राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुनः स्मरण दिलाया एवं पट्टे के आभाव में सिंधी समाज को होने वाली तमाम परेशानियों को गंभीरता से रखा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री पाठक से इस मांग के बारे में हर पहलू को ध्यान से सुना साथ ही तुरंत राजस्व सेकेट्री को बुलाकर शासकीय औपचारिकताओं की जानकारी ली। विभागीय औपचारिकताओं को 24 घंटे में पूर्ण करने के निर्देश दिये, साथ ही कल सुबह तक सभी कार्रवाही पूर्ण कर केबिनेट की बैठक में इसे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कल सुबह कटनी माधवनगर और पूरे सिंधी समाज की यह मांग केबिनेट में पास होते ही कानून का रूप ले लेगी। कटनी और माधवनगर के लिए यह किसी ऐतिहासिक उपहार से कम नहीं।
वर्षों से आश्वासन का भाजपा सरकार में पटाक्षेप
माधवनगर विस्थापितों के साथ दुर्भाग्य ही जुड़ा रहा कि तमाम सरकारे आंई और पट्टे वितरण की घोषणाएं कर खूब वाहवाही बटोरीं किन्तु इस पर सार्थक हल नहीं निकल सका। राज्यमंत्री संजय पाठक ने वर्षों पुरानी इस मांग को पूरी कराने के लिए काफी प्रयास किये। बतौर विधायक अनेकों दफे इसके लिए उन्होंने सदन में आवाज बुलंद की। यही नहीं मंत्री बनने के बाद भी लगातार श्री पाठक ने मुख्यमंत्री को इस वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करने को आग्रह किया। लिहाजा प्रयास आज जाकर सफलीभूत हुए। भाजपा सरकार में वर्षों पुरानी इस मांग के पूरी होने पर निः संदेह जिले ही नहीं पूरे प्रदेश का सिंधी समाज गौरवान्वित हुआ।
महापौर निर्मला पाठक ने भी कराया था ध्यानाकर्षण
तत्कालीन महापौर श्रीमती निर्मला पाठक ने भी सिंधी समाज की इस वर्षों पुरानी मांग को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया था। गौरतलब है कि सिंधी विस्थापितों के अधिकांश पट्टे नगर निगम सीमांतर्गत आते हैं। तत्कालीन महापौर श्रीमती निर्मला पाठक ने नगर निगम की ओर से पट्टे नहीं मिलने से नगर निगम के विकास कार्य तथा अन्य व्यवहारिक समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया था। इस बावदू उन्होंने कई दफे मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को पत्र भी लिखे थे।
मेरे लिए भावानाओं से जुड़ी थी यह मांगः सीएम का आभार- संजय पाठक
माधवनगर विस्थापितों को पट्टे दिये जाने की इस बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे पूरे राजनीतिक जीवन की सबसे अहम और दिल से जुड़ी एक भावनात्मक मांग थी। जब जब यह मांग सिंधी समाज के द्वारा की जाती, कहीं न कहीं दिल में इसे पूरी कराने की कसक उत्पन्न होती थी। इसे लेकर कभी विभागीय खानापूर्ती तो कभी सरकारी नियमों के चलते इसे पूरी कराने में रोड़ा बनता था। प्रदेश की जनता के लिए हर वक्त फिक्रमंद रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कल पुनः सिंधी भाईयों की इस मांग को लेकर आग्रह किया गया। सहद्रयी मुख्यमंत्री ने इस पूरे मसले को गंभीरता से सुना और कहा कि सिंधी समाज की यह वर्षों पुरानी मांग पूरी तरह से सैद्धांतिक है, लिहाजा सरकार इसे जरूर पूरा करेगी। तुरंत उन्होंने कल स्पेशल केबिनेट बुलाने के निर्देश दिये। श्री पाठक ने कहा कि कटनी ही नहीं इससे पूरे प्रदेश के सिंधी विस्थापितों को लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री श्री पाठक ने बताया कि यह मेरे राजनीतिक जीवन में एक सबसे अहम उपलब्धि के समान है। इसे मांग को लेकर मेरा मन सदैव विचलित रहता था। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री तथा पूरी केबिनेट का आभार व्यक्त किया और इसे चेट्रीचंड को सिंधी भाईयों को तोहफा निरूपित किया।
स्वतंत्रता से शुरू हुई मांग
सिंधी समाज के लोगों का कहना है कि वर्ष 1948 से यह मांग चली आ रही थी। जमीन का मालिकाना हक को लेकर समय-समय पर शासन-प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे गए और जमीन का पट्टा दिए जाने की मांग की गई। पिछले दिनों राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक से मिलकर इस मांग और सिंधी समाज के लोगों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया था, जिस पर उन्होंने मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर इस मांग का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। राज्यमंत्री की पहल कटनी जिले में पिछले करीब 70 सालों से चली आ रही इस समस्या का निराकरण होने जा रहा है। जिससे सिंधी समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया है। सरकार के इस निर्णय से सिंधी समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सिंधी समाज के लोग लंबे समय से माधवनगर स्थित जमीनों का मालिकाना हक की मांग करते आ रहे हैं, इसके लिए लंबा संघर्ष चला। राज्यमंत्री संजय पाठक इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे थे। सिंधी समाज के वरिष्ठ लोगों और व्यवसायियों के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात उन्होंने सीएम से भी कराई। समाज के लोगों ने अपनी सबसे अहम मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यमंत्री संजय पाठक का आभार व्यक्त किया है।










