katni
छपरवाह में श्रीमद्भागवत, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

कटनी। विश्व शांति और जन कल्याण की कामना को लेकर छपरवाह निवासी प्रतिष्ठत समाजसेवी पंडित विजय शंकर शुक्ला एवं उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला एवं शुक्ला परिवार द्वारा 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का धार्मिक आयोजन ग्राम छपरवाह स्थित निज निवास पर कथावाचक कंचनपुर अमरपाटन शारदा प्रसाद तिवारी शास्त्री महाराज के सानिध्य में किया गया गया है।


विश्व शांति और जन कल्याण की कामना
भागवत कथा यज्ञ की शुरूआत कल 12 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिकों की उपस्थिति रही।
इसी तरह कड़ी में 13 अप्रैल को कपिल संवाद, ध्रुव चरित्र, 14 अप्रैल को भरत चरित्र अजामिल उपाख्यान प्रहलाद चरित्र, 15 अप्रैल को समुद्र मंथन कमलावतार श्री राम चरित नंद महोत्सव, 16 अप्रैल को श्री कृष्ण बाल चरित्र दूज लीला वर्णन एवं गोवर्धन पूजा, 17 अप्रैल को उद्धव गोपी प्रसंग एवं रुक्मणी विवाह कथा का आयोजन किया गया है। भागवत में कंचनपुर अमरपाटन शारदा प्रसाद तिवारी शास्त्री महाराज द्वारा कथा का विस्तार से वर्णन किया जाएगा 18 अप्रैल को द्वारका लीला ऐश्वर्य वर्णन सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष, 19 अप्रैल को केदारनाथ बद्रीनाथ जगन्नाथपुरी रामेश्वर चारों धाम का हवन आयोजित किया जाएगा। 20 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 20 अप्रैल को ही यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया है, जिसमें पत्रकार विवेक शुक्ला के सुपुत्र विमलेश शुक्ला, सुयश शुक्ला, वैभव शुक्ला, पीयूष शुक्ला का जनेऊ संस्कार होगा।
इनकी रही उपस्थिति
शोभायात्रा में वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश शुक्ला, रवि शंकर शुक्ला, रामजी शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, सतीश, सुनील, सुधीर, मनीष, संदीप शुक्ला, भवानी तिवारी, श्रीमती संध्या सुशील तिवारी, श्रीमती पूनम मनीष परोहा श्रीमती पूजा विजय उरमलिया, विजय शंकर शुक्ला, श्रीमती रंजना विवेक शुक्ला, श्रीमती साधना विनय शुक्ला, श्रीमती संगीता विनीत शुक्ला, श्रीमती रेनू अरविंद, श्रीमती शालिनी अभिषेक, श्रीमती प्रतिमा अवनी, श्रीमती रीता अंकित, श्रीमती शशि शुक्ला, श्रीमती भारती अनिल शुक्ला, श्रीमती गुलाब श्रीमती माया कृपा शंकर शुक्ला, अनुज, संजय, नितिन, अतुल, आलोक आदि की उपस्थिति रही।








