katni

कटनी-पकड़ से दूर आईपीएल का क्रिकेट सट्टा


कटनी।
क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल शुरू हो गया है। आईपीएल शुरू होने के साथ ही शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा भी शुरू हो गया है लेकिन इस बार का आईपीएल क्रिकेट सट्टा पहले से अलग हो गया है।whatsaap

सट्टा अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। जिसमें सट्टा माफियाओं के द्वारा इस बार क्रिकेट सट्टा मोबाइल एप के माध्यम से खेला जा रहा है। एप के माध्यम से सट्टा लगाने वाले युवाओं को भाव मिलने के बाद बुकी के पास सौदा तय हो जाता है। कल खेले गए केकेआर और चेन्नई के बीच मैच में 10 लाख रुपए से अधिक का सट्टा लगाया गया। पूरे आईपीएल के दौरान शहर में लगभग 50 करोड़ का सट्टा होने का अनुमान है।

सट्टा बुकियों के द्वारा शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित पुलिस व साउंड प्रूफ आवास में बैठकर रोजाना लाखों रुपए का सट्टा खिलाकर बुकियों के द्वारा सट्टा की बुकिंग ली जा रही है। कुल मिलाकर आईपीएल क्रिकेट श्रृंखला के परवान चढ़ते जुनून के साथ क्रिकेट का सट्टा भी इन दिनों चरम पर है। सेशन एक पैसे का है, मैने चव्वनी खा ली है, डब्बे की आवाज कितनी है, तेरे पास कितने लाइन है, आज फेवरिट कौन है, लाइन को लंबी पारी चाहिए। कहने को ये सिर्फ चंद ऊटपंटाग शब्द लगेंगे लेकिन इनके बोलने में करोड़ों का लेनदेन हो रहा है। सूत्रों के अनुसार सट्टे के खेल में छात्रों को ज्यादा शामिल किया जा रहा है।

इस खेल की भाषा भी अजीबो गरीब है। सट्टा लगाने वाले व्यक्ति को लाइन कहा जाता है जो एजेंट यानी पंटर के माध्यम से बुकी (डिब्बे) तक संपर्क करता है। एजेंट को एडवांस देकर अकाउंट खुलवाना पड़ता है जिसकी एक लिमिट होती है। सट्टे के भाव को डिब्बे की आवाज बोला जाता है। आईपीएल क्रिकेट में सट्टेबाज 20 ओवर को लंबी पारी, दस ओवर को सेशन और छह ओवर तक सट्टा लगाने को छोटी पारी खेलना कहते हैं। मैच की पहली गेंद से लेकर टीम के जीत तक भाव चढ़ते उतरते हैं। एक लाख को एक पैसा, 50 हजार को अठन्नी, 25 हजार को चवन्नी कहा जाता है। यदि किसी ने दांव लगा दिया और वह कम करना चाहता है तो फोन कर एजेंट को मैंने चवन्नी खा ली कहना होता है। खास बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क आधुनिक संचार प्रणाली लेपटॉप, मोबाइल, वाइस रिकार्डर आदि पर ही चल रहा है। सावधानी इतनी बरती जाती है कि एक बार कोई मोबाइल नंबर यूज हो गया तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता।
क्रिकेट सट्टे की भाषा पर एक नजर
बुकी-डिब्बा
एजेंट-पंटर
क्लाइंट-लाइन
एक लाख-एक पैसा
सवा लाख-सवा पैसा
25 हजार-चव्वनी
50 हजार-अठन्नी
भाव-डिब्बे की आवाज
20 ओवर-लंबी पारी
10 ओवर-सेशन
छह ओवर-छोटी पारी
शर्त कम करना-खा जाना

Leave a Reply

Back to top button