बाघ ने महिला को मौत के घाट उतारा,बरही वनक्षेत्र के कुआं जंगल की घटना
कटनी/बरही। बड़वारा-बरही वनपरिक्षेत्र के कुआं जंगल कक्ष क्रमांक 421 में शनिवार की शाम करीब 5 बजे लकड़ी बीनने गई कुआं निवासी झल्ली बाई पति फूलचंद चौधरी के ऊपर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
शिकार नही छोड़ रहा था बाघ, आग लगाने के बाद हुआ पीछे
पहुचे राज्यमंत्री संजय पाठक ने व्यक्त की संवेदना, पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने अधिकारियों को दिए निर्देश
मसक्कत के बाद वन, राजस्व व पुलिस अमले के साथ ही ग्रामीणों ने बाघ से मृतिका का शव बरामद किया। शिकार करने के बाद शव के पास ही बैठा हुआ था, वहां ग्रामीणों के एकत्रित होने के बाद भी वह नही हट रहा था। आग जलाने के बाद बाघ पीछे हटा, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से प्रशासन ने शव को अधिकार में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश सरकार के राजमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक बरही स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुँच गए, जहां उन्होंने परिजनों का ढाढस बधाते हुए अधिकारियों को तत्काल हर संभव सहायता व मदद पंहुचाने निर्देशित किए। इस अवसर पर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार एमएल तिवारी, एसडीओपी, रेंजर बरही, थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

