मार्केट में तीन तरह के आईलाइनर आपको मिल जाएंगे। तो जाने इनमें क्या है अंतर और कैसे करें इनका यूज

मार्केट में तीन तरह के आईलाइनर आपको मिल जाएंगे। तो जाने इनमें क्या है अंतर और कैसे करें इनका यूज आईलाइनर हर लड़की लगाती है। मार्केट में तीन तरह के आईलाइनर मिलते हैं- पेंसिल वाला आईलाइनर, जेल वाला आईलाइनर और लिक्विड आईलाइनर। लड़कियां ब्रांड का नाम देखकर आईलाइनर खरीद लेती हैं लेकिन आप शायद ये नहीं जानती कि सारे आईलाइनर अलग होते हैं और आंखों का मेकअप करते समय आपको कैसा लुक चाहिए उस हिसाब से ही आपको आईलाइनर चुनना होता है।
पेंसिल वाला आईलाइनर
pencil eyeliner eye makeup
सोनम कपूर ने शादी के दिन पेंसिल वाले आईलाइनर से मेकअप किया था। इससे आपकी आंखों को डार्क लुक मिलता है। जिन लड़कियों को आईलाइनर लगाना नहीं आता या अभी शुरुआत ही की है तो आप पेंसिल आईलाइनर लगाकर प्रेक्टिस करें इसें फैलने का खतरा नहीं रहता और आपको मनचाही शेप भी मिल जाती है। आंखों को मेकअप करते समय आप इसे वॉटरलाइन पर लगाएं।
मार्केट में तीन तरह के आईलाइनर आपको मिल जाएंगे। तो जाने इनमें क्या है अंतर और कैसे करें इनका यूज
पेंसिल आईलाइनर कब ना लगाएं-
अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनती हैं तो आप पंसिल आईलाइनर ना लगाएं इससे आपकी आंखों में जलन की परेशानी हो सकती है।
लिक्विड वाला आईलाइनर
liquid eyeliner makeup
लिक्विड आईलाइनर मेकअप आपको तब करना चाहिए जब आपको कैट आई लुक चाहिए। लिक्विड आईलाइनर आपकी आंखों को शार्प लुक देता है जिससे आपकी आंखों पर सबसे पहले सबका ध्यान जाता है। लेकिन लिक्विड आईलाइनर तभी लगाएं जब आपको इसकी प्रेक्टिस हो क्योंकि ये हल्का सा भी बिगड़ जाए तो आपकी आंखों का मेकअप बिगड़ जाता है। लिक्विड आईलाइनर से मेकअप करते समय पतले ब्रश का ही इस्तेमाल करें।
लिक्विड आईमेकअप कब ना लगाएं-
लिक्विड आईलाइनर को आंखों की नीचे वाली पलकों पर गलती से भी ना लगाएं नहीं तो ये फैल जाएगा और आपका सारा मेकअप खराब कर देगा। लैश लाइन पर हमेशा मस्कारा का ही इस्तेमाल करें।
अगर आपको भी बॉलीवुड हीरोइन की तरह परफेक्ट मेकअप लुक चाहिए तो अपना यह टिप्स
जेल वाला आईलाइनर
gel eyeliner diffrent type
अगर आपको एंग्यूलर स्टाइल का आई मेकअप चाहिए या आपको स्मोकी आई मेकअप करना है तो आप सिर्फ जेल आईलाइनर का ही इस्तेमाल करें। इसे आप ब्रश ने वॉटरलाइन पर भी लगा सकती हैं और आंखों के ऊपर भी लगाकर अपने आई मेकअप को चमका सकती हैं। मैट फिनिशिंग के लिए भी जेल वाला आईलाइनर ठीक रहता है।
जेल आईलाइनर कब ना लगाएं- अगर जेल आईलाइनर सूख जाए तो आप इसे कितनी भी कोशिश करके वापस ना लगाएं क्योंकि इससे आई मेकअप बिगड़ जाएगा।








