Site icon Yashbharat.com

Yoga Day 2023 Jabalpur अंतराष्ट्रीय योग दिवस विश्व-बंधुत्व के संदेश का दिवस है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

       

Yoga Day 2023 Jabalpur गैरिसन मैदान पर 15,000 से अधिक योगाभ्यासियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ योग किया। सर्वप्रथम शंखनाद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मध्‍य प्रदेश में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। राष्ट्रगान के दौरान पद्मभूषण कमलेश पटेल ‘दाजी’, सर्बानंद सोनोवाल, रामकिशोर नानू कांवरे, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राकेश सिंह, सुमित्रा वाल्मीकि सहित तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे। वहीं रानीताल स्टेडियम में पीएम का संबोधन सुनाया गया।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से मैं अपने देश के भाइयों और विश्व समुदाय से विश्व एकता के प्रतीक योग को अपनाने का आह्वान करता हूं। अंतराष्ट्रीय योग दिवस विश्व-बंधुत्व के संदेश का दिवस है। इस वर्ष की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ हमारी साझी आकांक्षाओं और संस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह इस साल भारत की मेज़बानी में आयोजित किए जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन की विषयवस्तु के भी पूर्णत:अनुकूल है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतरराष्ट्रीय रूप में स्वकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है। अत्यंत संतोष का विषय है कि भारत के प्रयासों से योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। आज देश के हर कोने में और दुनिया के हर देश में यह पर्व मनाया जा रहा है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। अब तो योग ने आर्थिक स्वरूप भी ले लिया है जो अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

हमारे प्रशिक्षित योग टीचर दुनिया में कार्यरत है और योग टीचर्स की मांग बढ़ रही है। योग zero budget वाला health assurance है। हमारे ऋषि-मुनि कह गए हैं, ‘पहला सुख निरोगी काया’ योग इसे सार्थक करता है… योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है। इस महान परंपरा को प्रणाम करते हुये आप सभी के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कमाना करता हूँ।

Exit mobile version