FirstCry IPO: लिस्टिंग पर होगा मुनाफा या घाटा? ग्रे मार्केट और सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या दे रहा सिग्नल
FirstCry IPO: लिस्टिंग पर होगा मुनाफा या घाटा? ग्रे मार्केट और सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या दे रहा सिग्नल FirstCry IPO allotment today: ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस (FirstCry) के आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनल हो जाएगा। कंपनी के इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था।
फर्स्टक्राई का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 6 अगस्त को खुला था और यह 8 अगस्त को बंद हो गया। सब्सक्राइब करने के अंतिम दिन तक फर्स्टक्राई के आईपीओ को 12.22 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
फर्स्टक्राई के आईपीओ के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 19.30 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के हिस्से को 4.68 गुना और रिटेल निवेशकों की श्रेणी को 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
FirstCry IPO: लिस्टिंग पर होगा मुनाफा या घाटा? ग्रे मार्केट और सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या दे रहा सिग्नल
जिन निवेशकों ने फर्स्टक्राई आईपीओ के लिए बोली लगाई है, वे आज अलॉटमेंट को फाइनल रूप दिए जाने के बाद ऑनलाइन माध्यम से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
FirstCry IPO: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का प्रॉसेस
निवेशक फर्स्टक्राई के आईपीओ (FirstCry IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
BSE पर फर्स्टक्राई आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें;
- FirstCry IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।
-
इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।
-
दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।
-
इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और फर्स्टक्राई के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
<
p class=”post-title entry-title”>read also Stocks to Watch: Adani Group, IIFL,PNB,ONGC से लेकर Berger Paints तक, आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
फर्स्टक्राई आईपीओ जीएमपी (FirstCry IPO GMP)
फर्स्टक्राई के ग्रे मार्केट प्राइस शुक्रवार को भी पॉजिटिव बना हुआ है। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नज़र रखने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, फर्स्टक्राई के शेयर 9 अगस्त को लगभग 40 रुपये या 8.6 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर मिल रहे है। जीएमपी आमतौर पर निवेशकों के बीच आईपीओ के लिए मांग या बाजार के सेंटीमेंट को दर्शाता है।
कब लिस्ट होगा फर्स्टक्राई आईपीओ
फर्स्टक्राई (FirstCry) का आईपीओ 13 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट किए जाएंगे।








