Breaking
13 Mar 2025, Thu
...

यूपी में मौसम का मिजाज बदला, पछुआ हवाओं से गिरा पारा, यूपी में बुधवार को कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलीं। इन हवाओं की वजह से पारे में चार से छह डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिन से चल रही पछुआ की रफ्तार बुधवार को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को भी पार कर गई। हवा के असर से प्रदेशभर में बीते 24 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आई है। साथ ही एक बार फिर से सुबह-शाम का मौसम सुहाना हो गया है। बृहस्पतिवार को भी प्रदेश में तेज हवा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से पछुआ की रफ्तार थमेगी, इसके बाद तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पीछे खाली जगह भरने को चली पछुआ हवा की रफ्तार बुधवार को 51 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसके असर से दिन के पारे में 4 से 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के बाद हवा की रफ्तार थमेगी और अगले तीन से चार दिनों में पारा जितना गिरा है, उतना चढ़ेगा। बुधवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गाजीपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा रहा।

पछुआ से सुहाना हुआ मौसम कल फिर लेगा करवट
राजधानी में बुधवार को दिन भर धूल भरी तेज पछुआ हवाएं चलीं। इससे दिन व रात के पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को चली हवाओं की रफ्तार 51 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और और धूप की तपिश से राहत मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में मिली यह राहत तात्कालिक है।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र: सरकार के बजट की जानकारी अब आपके मोबाइल पर, बस QR Code करें स्केन

शुक्रवार से हवाओं की रफ्तार थमेगी और अगले तीन से चार दिनों में पारा जितना गिरा है, उतना ही फिर चढ़ेगा। तापमान की बात करें तो बुधवार को 4.9 डिग्री की गिरावट के साथ दिन का पारा 25.9 डिग्री और रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम