Breaking
13 Mar 2025, Thu

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में बर्फबारी से मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी; यूपी, बिहार में बिगड़ा मौसम जानिए मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

...

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में बर्फबारी से मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी; यूपी, बिहार में बिगड़ा मौसम जानिए मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार, 1 मार्च को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है।

 देश के बड़े हिस्से में जहां गर्मी की शुरुआत होने लगी है, वहीं कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है, तो यूपी, बिहार में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, चमोली के एवलांच में फंसे 22 मजदूरों के निकालने का ऑपरेशन जारी है। कल हुए इस हिमस्खलन में करीब 30 लोगों को बचाया गया है।

Delhi में बारिश, गर्मी से मिली राहत

शनिवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि इस साल फरवरी माह गर्म रहा और औसत तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

आमतौर पर दिल्ली में फरवरी माह में औसत तापमान 11 डिग्री रहता है। इस तरह 6 साल में इस बार फरवरी माह सबसे ज्यादा गर्म रहा है।

Chamoli में बर्फ में दबे 22 मजदूरों की तलाश जारी

इस बीच, उत्तराखंड के चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां शुक्रवार को हुए एवलांच के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। शुक्रवार को माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हो गया था, जिससे बीआरओ के कैंप को क्षति पहुंची है।

इसे भी पढ़ें-  कटनी युवा कांग्रेस में सोशल मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा। आज भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार मार्च को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

Bihar में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका

बिहार में राजधानी पटना समेत अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन आकाशीय बिजली के साथ बारिश से परेशानी खड़ी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के छह जिलों- कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व नवादा में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

UP में बदला मौसम, मथुरा में तेज हवा के साथ गिरे ओले

उत्तर प्रदेश में भी मौसम अचानक बिगड़ गया। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। ओलों के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। मथुरा में खेतों में खड़ी फसल ओलावृष्टि का कारण बिछ गई।

किसानों को नुकसान की आशंका है। खासतौर पर गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। आगरा सहित कई स्थानों पर आज बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, होली के बाद गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

MP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। 4 मार्च से भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें-  About lalit modi: ललित मोदी को बड़ा झटका, वानुअतु के प्रधानमंत्री ने पासपोर्ट रद्द किया
 

By Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि