VIDEO सजा दो घर को गुलशन सा.. मेरे राम आये हैं, धार्मिक गीतों में राममय हुई कोतवाली, भक्ति में भावविभोर हुए कर्मचारी-अधिकारी जनप्रतिनिधि
सजा दो घर को गुलशन सा कि मेरे राम आये हैं, धार्मिक गीतों में राममय हुई पुलिस और जनप्रतिनिधि

कटनी। VIDEO अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव उल्लास आज भी जारी रहा। आज थाना कोतवाली परिसर में अवध में राम जी के बिराजित होने के पावन अवसर पर विशाल भजन संध्या प्रभु श्री राम के नाम आयोजित की गयी।
सजा दो घर को गुलशन सा कि मेरे राम आये हैं, धार्मिक गीतों में राममय हुई कोतवाली भक्ति में भावविभोर हुए कर्मचारी अधिकारी जनप्रतिनिधि pic.twitter.com/mw68orFsDK
— yashbharat.com (@yashbharat1) January 23, 2024

आनंदित संगीतमय भजनों से थाना परिसर भक्तिमय हो गया। जिला पुलिस बल द्वारा शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उपस्थित सभी लोग भजनों की धुन में जमकर थिरकते नजर आये।

बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा शानदर भजन गीतों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में हनुमत कुटी के महाराज जी भी शामिल हुए जिन्होंने अपने आशीर्वाचन दिए।

कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक ठंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा, सुनील उपाध्याय, मनीष गेई सहित अन्य थाना चौकी प्रभारी शामिल हुए भजन संध्या के बाद भण्डारे का आयोजन भी किया गया।









