UP Weather Alert: प्रयागराज में 3 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल। माघ पूर्णिमा पर प्रदेश का मौसम सुहाना है। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहर में ठंड ज्यादा है। दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात में जरूर ठंड का एहसास होता है।
UP Weather Alert: प्रयागराज में 3 दिनों तक बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक ठंड महसूस हो सकती है, क्योंकि प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 17 फरवरी तक मौसम विभाग की ओर से किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानि की मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
आने वाले पांच दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम (UP Weather)
13 व 14 फरवरी को प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। 15, 16 व 17 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान ठंड में गिरावट देखी जा सकती है।
कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम (Prayagraj Weather)
- 13 फरवरी को प्रयागराज का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवा जरूर चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 14 फरवरी को क्षेत्र का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- 15 फरवरी को ठंड सामान्य ही रहेगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात होते-होते तापमान में गिरावट महसूस होगी। प्रयागराज का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
अयोध्या रहा सबसे ठंडा (Ayodhya Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जिनमें न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अयोध्या में ठंड सबसे ज्यादा है। वहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।