Breaking
13 Mar 2025, Thu

दिल्ली में सच्चाई की हुई जीत- विजेंद्र मिश्र राजा भैया

...

दिल्ली में सच्चाई की हुई जीत- विजेंद्र मिश्र राजा भैय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कटनी शहर के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र, राजा भैया के बस स्टैड स्थित कार्यालय में शुभ प्रकाश मिश्र- कुशल प्रकाश मिश्र ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर जमकर आतिशबाजी करते हुए पटाखें फोडे और लोगो को मिठाई खिलाते हुए दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत जश्न मनाया।
इस दौरान पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र ने कहा की ये सच्चाई की जीत और दिल्ली के नागरिकों का हमारे प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी के प्रति भरोसे की जीत है। इसके पीछे पूरी भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत किसी से छिपी नही है। इसी का परिणाम है की हम दिल्ली जीत सके। मै इस दिल्ली विजय पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी को बधाई देता हूँ।

 
इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मतांतरण के दोषियों को फांसी की सजा

By Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि