
डेस्क लोकसभा चुनाव 2024। बीजेपी ने यूपी में बड़ी रणनीतिक चाल चली है। यह पूर्वांचल क्षेत्र में भाजपा को लाभ पहुंचा सकता है। जौनपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। कथित रूप से बसपा से टिकट कटने के बाद धनजंय सिंह व उनकी पत्नी भाजपा के साथ जाकर खड़े हो गए हैं। श्रीकला ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा में भी शामिल हो सकती हैं।
धनजंय सिंह ने भाजपा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करें। देश व प्रदेश की सरकार लोगों के लिए काफी काम कर रही है। उन्होंने समर्थकों को समझाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव एक महासमर है, जिसमें उनका तटस्थ रहना ठीक नहीं होगा। उनको किसी न किसी का तो समर्थन करना ही होगा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक सही सरकार का संचालन हो रहा है। धनंजय सिंह ने जैसे ही भाजपा के समर्थन की बात कही, वैसे ही समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए।