Latest
जूता चुराई रस्म में चले लात जूते, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पीटा, 50 हजार की मांग पर भिखारी शब्द पड़ा भारी
जूता चुराई रस्म में चले लात जूते, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पीटा, 50 हजार की मांग पर भिखारी शब्द पड़ा भारी

जूता चुराई रस्म में चले लात जूते, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पीटा, 50 हजार की मांग पर भिखारी शब्द पड़ा भारी।देहरादून के चकरौता से गढ़मलपुर आई बरात में उस समय हंगामा मच गया जब जूता चुराई का नेग देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और परिजनों को बंधक बनाकर जमकर पीटा।
देहरादून के चकरौता निवासी निसार अहमद के पुत्र मो. साबिर की शादी क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर निवासी खुर्शीद की लड़की से तय हुई थी। शनिवार को सवेरे देहरादून से बरात आने के बाद निकाह के बाद शादी की रस्में चल रही थीं।