Breaking
14 Mar 2025, Fri

कमजोर पड़ी शीतलहर, दिन में धूप ‘चुभने’ लगी,कड़ाके की सर्दी पर पश्चिमी विक्षोभ ने लगाया ब्रेक, मिली राहत

...

कमजोर पड़ी शीतलहर, दिन में धूप ‘चुभने’ लगी,कड़ाके की सर्दी पर पश्चिमी विक्षोभ ने लगाया ब्रेक, मिली राह

कटनी. पांच दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को शहर में ठंड से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के अधिकतम तापमान में भी उछाल आया। सुबह-शाम हल्का कोहरा बरकरार है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कड़ाके की ठंड और ठंडी हवा से राहत मिल रही है। शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से अधिक बढ़ा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री था।शुक्रवार को यह तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। सुबह-शाम कोहरा पड़ा। दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान में भी खासी बढ़त हुई। यह 25.4 डिग्री से बढ़कर 28 दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

5 दिन तक बढ़ेगा रात का पारा

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले चार-पांच दिन तक शीतलहर की स्थिति से राहत मिलेगी, लेकिन उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद फिर पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी, जिससे उत्तरी हवा चलेगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

 

By Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि