katniLatestमध्यप्रदेश

जनता से आशीर्वाद लेते भाजपा नेता बोले: गरीब कल्याण के लिए BJP सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से मिल रहा जनता का अभूतपूर्व समर्थन

कटनी। कटनी जिले में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा कल विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम बिरुहली में रात्रि विश्राम के पश्चात जनता जनार्दन के भारी उत्साह के बीच कटनी की ओर प्रस्थान की।

बिरुहली में जोरदार स्वागत

यात्रा का बिरुहली में बीती रात विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की अगुवाई में भव्य आगवानी की गई। जन आशीर्वाद यात्रा के साथ सम्भागीय यात्रा प्रभारी सांसद गणेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता ओजस्वी वक्त प्रभात झा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटैल आदि साथ थे।

जनता के लिए काम किया तो अब आशीर्वाद लेने निकले

आज 15 सितंबर को यात्रा विजयराघवगढ़ से बड़वारा विधानसभा की ओर रवाना हुई। इससे पहले बिरुहली में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी के साथ जन जन से पार्टी के इस जन आशीर्वाद लेने के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा इसलिए निकाल रही है क्योंकि मध्यप्रदेश में 2003 से सत्ता में कबिज सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर विकसित श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। हमारे प्रदेश में उमा जी से लेकर शिवराज सिंह चौहान तक मुख्यमंत्री ने जनता के सेवक की भूमिका निभाई क्योंकि हमारा उद्देश्य सत्ता के जरिये जन सेवा करना है वहीं कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में बता दिया कि वह सिर्फ सत्ता लोलुपता की खातिर सरकार में आई थी। जिसने सिर्फ झूठे वादे और दावे किए दूसरी तरफ प्रदेश की जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर जनता से एक तरह का बदला लिया।

अति महत्वाकांक्षी लोग सिर्फ अपना हित देखते हैं

श्री झा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आत्मसम्मनि है पर अति महत्वाकांक्षी नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर जाने वालों के लिए जोरदार कटाक्ष करते कहा कि जिसकी किस्मत खराब है उसके लिए क्या किया जा सकता है। ऐसे लोगों को पार्टी बदलने पर भी कुछ मिलने वाला नहीं ।

भारत पुनः विश्वगुरु की नजर से दुनिया मे पहचाना जा रहा

उन्होनें कहा कि पार्टी से बड़ा व्यक्ति नहीं व्यक्ति की पहचान ही पार्टी है। श्री झा ने कहा कि हम हर वर्ग के लिए हर समय योजनाओं के क्रियान्वयन में लगे रहते हैं। एक तरफ देश प्रदेश का विकास तो दूसरी तरफ देश प्रदेश का सम्मान आज जी 20 जैसे आयोजनों से भारत पुनः विश्वगुरु की नजर से दुनिया मे पहचाना जा रहा हमारे नेता ही नहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं यह देश वासियों के लिए गौरव का क्षण है दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन जिसकी न नीति है न ही नेता और न ही नियत यह सब सिर्फ अपने क्षेत्रों में अपने परिवार को बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहे हैं जबकि भाजपा देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रही और बीते 2 दशक में मध्यप्रदेश तथा 10 साल में देश ने प्रगति का जो रास्ता तय किया आज उसी रास्ते से हम जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं।

श्री झा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जो समर्थन तथा जनता का स्नेह मिल रहा है वह संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी की पुनः प्रदेश और देश मे भारी बहुमत से सरकार बनेगी।

हमारी सरकार ने जो वादे जनता से किये वह पूरे किए: गणेश सिह

इससे पहले यात्रा के सम्भागीय प्रभरी सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे जनता से किये वह पूरे किए कांग्रेस ने वादे किए फिर उन्हें भुला दिया।

हमारी सरकार का लक्ष्य है सबके लिए काम सभी तरह से काम औऱ सभी क्षेत्र में काम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास यह मूलमंत्र है कि आज देश ही नहीं दुनिया मे भारत का डंका बज रहा है। उन्होनें कहा कि विपक्षी सिर्फ चुनाव तक एकता प्रदर्शित करते हैं चुनाव होते ही यह एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं सिर्फ एक दूसरे ही नहीं जनता के भी शत्रु बनते हैं।

सड़कों का जाल, हर घर मे पक्की छत लाडली बहनों को बनाया सशक्त

उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल है, पीएम आवास से लाखों लोगों को घर प्राप्त हुआ आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक मुफ्त इलाज जैसी दुनिया मे कोई योजना नहीं लाडली लक्ष्मी से लेकर अब लाडली बहना योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने में सरकार ने प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि को आने वाले दिनों में 3 हजार तक किया जाएगा। लाडली बहनों को एलपीजी गैस में 450 रुपये की छूट के साथ एक किलोवाट तक के बिजली उपभोक्ताओं के बिल माफ तथा 100 यूनिट बिजली देने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि जनता का जो प्यार और आशीर्वाद हमें मिल रहा वह यह बताता है कि घर घर कमल खिलेगा। मध्यप्रदेश और अगले साल देश मे फिर भाजपा की सरकार कबिज होगी।

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार दूसरे राज्यों के लिए बनी मिशाल: कृष्णपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री

यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर भी ग्राम पिपरियाकला से शामिल हुए यहां से बरही पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का बरही में भव्य स्वागत किया गया। बरही में आयोजित सभा मे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीते 20 साल में भाजपा सरकार ने जिस ऊँचाई पर खड़ा किया वह ऐतिहासिक है। मध्यप्रदेश आज कृषि, सड़क, आर्थिक क्षेत्र उद्योग प्रति व्यक्ति आय, स्वच्छता हर मामले में नम्बर वन है। इसके अलावा हाल ही में शुरू हुई लाडली बहना योजना को जिस तेज गति से लागू कर लगभग डेढ़ करोड़ बहनों तक यह लाभ पहुंचाया यह एक रिकॉर्ड है। प्रदेश के विकास में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जो कार्य किये वह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।

10 साल में विकास की गंगा बही, कोरोना काल मे दुबक गया था विपक्ष: संजय पाठक

यहां क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने जनता को सम्बोधित करते कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा मे बीते 10 साल में विकास की गंगा बही है। उन्होंने कहा कि विकास के किसी भी काम के लिए की गई मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूरा किया। 4 बायपास निर्माण हो या महानदी पुल, कालेज, स्कूल अस्पताल सड़कों का जाल, नल जल योजना हजारों लोगों को आवास ऐसे कार्य हैं जिन्हें घण्टों बताया जा सकता है। उन्होनें कहा जो काम करते हैं वही जनता से आशीर्वाद मांगने आते हैं। कोरोना काल मे पूरा विपक्ष घर मे कैद हो गया था तब भाजपा सरकार और कार्यकर्ता लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे थे। श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश और देश मे भाजपा की फिर सरकार बनने वाली है यह बात विपक्षी खीज को देखकर ही महसूस होती है।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संजय पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभरी अनिल पटेल उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला के द्वारा किया गया। बरही के बाद जन आशीर्वाद यात्रा पिपरियकला होते हुए बड़वारा पहुंच रही थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम
Back to top button
<