katniLatest

सेवानिवृत्ति पर एसआई जगदीश तिवारी को स्टाफ ने दी सस्नेह विदाई

सेवानिवृत्ति पर एसआई को स्टाफ ने दी सस्नेह विदाई

कटनी। कुठला थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी आज 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। आज उनकी सेवानिवृत्ति पर थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, बिलहरी पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा सहित अन्य थाना स्टाफ ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी को भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर श्री तिवारी के परिजन भी उपस्थित थे। ढोल नगाड़ा बजा कर श्री तिवारी को पूरे उत्साह के साथ सहकर्मियों ने विदाई दी। इसके बाद थाना प्रभारी अभिषेक चौबे उन्हें वाहन में बैठा कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले गए। जहां पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ ने भी श्री तिवारी को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button