Shri Ram Utsav katni राममय हुई बारडोली जगह-जगह धार्मिक आयोजन, खूब फूटे फटाखे, महाआरती, भंडारे देखें HD Foto
Shri Ram Utsav katni HD Foto भगवान श्री राम अपने महल में विराजे तो पूरे देश में खुशियों की लहर उठ रही है। त्रेतायुग में भगवान श्री राम के लंका के विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाई गई थी।
आज कटनी शहर में यह उत्साह देखकर त्रेतायुग की याद आना स्वाभाविक है। लोगों के मुख से भी जय श्री राम का अभिवादन स्वयं ही प्रचलित हो गया। वाहनों पर श्री राम के भगवा झंडे लगे दिख रहे। लोगों ने घरों दुकान संस्थान में भी भगवा ध्वज लहराया पूरा माहौल भगवा में रंगा दिख रहा है।

सामाजिक संस्थाओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा के वक्त भगवान राम की पूजा अर्चना की। जगह जगह भंडारे और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शाम को घर घर दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। 22 जनवरी की यह दिवाली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।


सुभाष चौक में एलईडी पर लाइव प्रसारण देखते लोग

सुभाष चौक में व्यापारी संघ द्वारा महाआरती

विजयराघवगढ़ के रामहर्षण कुंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

मंदिरों में अखंड मानस पाठ तो कहीं आज भी जारी है हनुमान चालीसा। जगह जगह भंडारा प्रसाद का वितरण भी हुआ



Comments are closed.