Breaking
14 Mar 2025, Fri

Russia Coup Live News: पुतिन के देश छोड़ने की अटकलें, रूस में सभी सरकारी कार्यक्रम जुलाई तक रद्द

...
Russia Coup Live News: पुतिन के देश छोड़ने की अटकलें, रूस में सभी सरकारी कार्यक्रम जुलाई तक रद्द
येवगेनी प्रिगोझिन ने सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में आरोप लगाया है कि रूसी रक्षा मंत्री के आदेश पर रूस के युद्धक विमानों ने उसके वैगनर ग्रुप के लड़ाकों पर बम बरसाए हैं।
साथ ही वैगनर ग्रुप के काफिले को भी निशाना बनाया गया, जिसमें वैगनर ग्रुप के कई लड़ाके मारे गए हैं। प्रिगोझिन ने कहा है कि यह बगावत नहीं है बल्कि न्याय की लड़ाई है।
रूस के रोस्तोव शहर में वैगनर ग्रुप के लड़ाके दाखिल हो गए हैं। रोस्तोव शहर की सड़कों पर टैंक और हथियारबंद सैनिक दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के पावलोवस्क जिले में भी रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में झड़प की खबर है। येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ऑडियो संदेश में कहा है कि वह और उसके 25 हजार मजबूत लड़ाके रूस के लोगों के लिए मरने के लिए तैयार हैं।
मॉस्को में बढ़ाई गई सुरक्षा
वैगनर ग्रुप की बगावत के बाद राजधानी मॉस्को की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मॉस्को के मेयर ने बताया कि राजधानी में आतंकवाद विरोधी कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। रूस की तरफ से यूक्रेन में लड़ रहे किराए के लड़ाकों के समूह वैगनर ग्रुप ने अब रूसी सेना के खिलाफ ही लड़ाई छेड़ दी है। इसे लेकर रूस ने मॉस्को में आपात कदम उठाए हैं और आतंक-निरोधी नियमों का एलान कर दिया है।
वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने एलान किया है कि उसकी सेना ने रोस्तोव में रूस में सैन्य ठिकानों और एक एयरोड्रोम पर कब्जा कर लिया है। इस बीच रूस ने भी पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी है और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को प्रस्ताव दिया है कि जो भी सैनिकों के खिलाफ नहीं लड़ेगा, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और कठोर होगा।
व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के चीफ की बगावत को धोखा करार दिया है और लोगों से अपील करते हुए कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है और ऐसे में हमें एकजुट रहने की जरूरत है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों से अपील की है कि वह आत्मसमर्पण कर दें। साथ ही यह गारंटी दी है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।
पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति से की बात; फ्रांस ने जारी किया बयान
पुतिन ने वैगनर ग्रुप की बगावत के बीच उभरे हालात पर बेलारूस के राष्ट्रपति से बात की है। फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर रहा है कि राष्ट्रपति मैक्रों रूस के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फ्रांस ने कहा है कि वह यूक्रेन को समर्थन देने पर फोकस कर रहे हैं।
रूस के सहयोगी देश चेचेन्या के नेता रमजान कादिरोव ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी सेनाएं रूस की मदद के लिए तैयार हैं। प्रिगोझिन के नेतृत्व वाली वैगनर ग्रुप की बगावत को रमजान कादिरोव ने पीठ में छुरा घोंपने जैसा करार दिया है।
रूस के लिपेत्स्क प्रांत में वैगनर समूह के सैनिक घुसे
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के लिपेत्स्क प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि वैगनर समूह के सैनिक इस क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गवर्नर ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अधिकारी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।
वैगनर समूह प्रमुख बोले- हम देशभक्त हैं
वैगनर समूह प्रमुख ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बड़ी गलती हुई है, हम देशभक्त हैं। एक ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हम रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
रूस की स्थिति पर अमेरिका रख रहा कड़ी नजर
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, मामले पर एक बैठक भी हुई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, रक्षा मंत्री ऑस्टिन के साथ  कई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाती रहेगी। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
बाइडन ने रूसी संकट पर पश्चिमी नेताओं से फोन पर बात की
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूसी संकट पर फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं के साथ टेलीफोन पर बात की। साथ ही  नेताओं ने यूक्रेन के लिए अपने अटूट समर्थन की पुष्टि की।
मॉस्को की ओर आ रहे वैगनर के काफिले में 5000 लोग हैं 
यूक्रेन के डोनेट्स्क प्रांत के रूसी कब्जे वाले हिस्से में मौजूद एक करीबी सूत्र ने शनिवार को कहा कि सड़क मार्ग से मास्को की तरफ आ रहे विद्रोही वैगनर समूह के एक काफिले में करीब 5,000 लोग शामिल हैं। इन सबका नेतृत्व वरिष्ठ वैगनर कमांडर दिमित्री उत्किन कर रहे हैं।  वैगनर सैनिक अभी मॉस्को से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
को कहा कि सड़क मार्ग से मास्को की तरफ आ रहे विद्रोही वैगनर समूह के एक काफिले में करीब 5,000 लोग शामिल हैं। इन सबका नेतृत्व वरिष्ठ वैगनर कमांडर दिमित्री उत्किन कर रहे हैं।  वैगनर सैनिक अभी मॉस्को से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
पुतिन अब रूस में नहीं- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा है कि पुतिन अब मॉस्को में नहीं हैं। साथ ही जेलेंस्की ने शनिवार को पुतिन पर तंज सकते हुए कहा है कि जो कोई भी बुराई का रास्ता चुनता है वह खुद को नष्ट कर लेता है। जेलेंस्की ने कहा कि लंबे समय तक, रूस ने अपनी कमजोरी और अपनी सरकार की मूर्खता को छुपाने के लिए प्रचार का इस्तेमाल किया और अब इतनी अराजकता है कि कोई भी झूठ इसे छिपा नहीं सकता है। आज रूस की कमजोरी सबके सामने है और रूस जितनी देर तक अपनी सेना और भाड़े के सैनिकों को हमारी भूमि पर रखेगा, बाद में उसे उतनी ही अधिक अराजकता, दर्द और समस्याएं होंगी।”
 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम