Site icon Yashbharat.com

Rashifal सावन माह का पहला सोमवार, जानिए कैसा होगा आपका राशिफल

Aaj ka rashifal in hindi 2024

Rashi

       

Rashifal आज सावन माह का पहला सोमवार है कैसा होगा आपका राशिफल। आज सावन माह का पहला सोमवार है। राहु काल प्रातः 07.20 बजे से प्रातः 09.02 बजे तक रहेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का 22 जुलाई का दिन कैसा रहेगा। किन राशि वालों पर भगवान शिव अपनी कृपा भरसाएंगे।

This read:-  ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Motorola का धाकड़ स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स के साथ पावरफुल बैटरी

मेष राशि

कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना पड़ सकती है। व्यर्थ की बहस से बचें।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर सिंगल हैं तोआपके विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी की बातों पर सोचे-समझे विश्वास ना करें। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि

करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कामकाज के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें। लव अफेयर के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

आज के दिन कोई विशेष कार्य हो सकता है। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अपनी गतिविधियों को सार्वजनिक ना करें, वरना कोई आपकी देखादेखी कर सकता है।

Sawan somwar 2024 भगवान शिवजी का प्रिय सावन सोमवार पर करें व्रत, पूजन अर्चन मिलेगा विशेष फल, सुबह से कटनी के शिवालयों में भक्तों की कतार

सिंह राशि

आज लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में साझेदार से धोखा मिल सकता है। नए काम में व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं और मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या राशि

मन अशांत रहेगा और अज्ञात भय बना रहेगा। किसी अपने का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। व्यापार में घाटा भी उठाना पड़ सकता है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

तुला राशि

किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलना होगा। अपने आदर्शों से समझौता ना करें। घर की कोई बड़ी वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा। किसी के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। अपने काम पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। निवेश करने से पहले उचित जानकारी हासिल करें। ऑफिस में शांति भरा महौल रहेगा। व्यर्थ की मस्ती और प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।

धनु राशि

दूसरों के मामलों से दूर ही रहें, वरना व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में कार्यभार बढ़ने से तनाव रहेगा।

मकर राशि

आज खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। किसी काम के पूरा होने से उत्साह बढ़ेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने के योग है। व्यवसाय में आपका प्रभुत्व बना रहेगा।

कुंभ राशि

अनुभवी लोगों से मिलना होगा और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होंगे। कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ ऐसे खर्चें आएंगे, जिन में कटौती संभव नहीं होगा। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मीन राशि

आज अपने जीवन का बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में दिखाई देगा। प्रयासों से अपनों के साथ चल रही खटास दूर होगी। कोई भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का इस्तेमाल करें।

This read:-  Sawan somwar 2024 भगवान शिवजी का प्रिय सावन सोमवार पर करें व्रत, पूजन अर्चन मिलेगा विशेष फल, सुबह से कटनी के शिवालयों में भक्तों की कतार

Exit mobile version