Site icon Yashbharat.com

Rakhi Muhurta 2023 इस बार रक्षाबंधन रात 9 बजे के बाद मनाया जाएगा? जानिए क्यों हो रहा ऐसा

rakhithali

rakhithali

       

Rakhi Muhurta 2023: दो साल पहले भी रक्षाबंधन के मुहूर्त में परिवर्तन हुआ था इस बार भी हो रहा है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व रात 9 बजे के बाद मनाया जाएगा पंचांग की गणना के अनुसार द्वितीय शुद्ध श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर 30 अगस्त बुधवार के दिन रक्षाबंधन का महापर्व मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजकर 7 मिनट तक भूलोकवासिनी भद्रा रहेगी। धर्मशास्त्र में भूलोक की भद्रा के साए में शुभ कार्य वर्जित बताए गए हैं। इसलिए रक्षाबंधन का पर्व रात 9 बजे के बाद मनाया जाएगा।

भूलोक पर रहेगी भद्रा इसलिए दिन में रक्षाबंधन निषेध है। धर्म शास्त्रीय अवधारणा, मुहूर्त चिंतामणि, सिद्धांत शिरोमणि आदि धार्मिक ग्रंथों में भद्रा के संबंध में अलग-अलग विचार प्रकट किया गया है।

कुल मिलाकर जब भद्रा का वास पृथ्वीलोक या भूलोक पर हो तब उस भद्रा का त्याग कर देना चाहिए तथा भद्रा की समाप्ति की प्रतीक्षा करनी चाहिए उसके बाद ही रक्षा बंधन का पर्व मनाना चाहिए। वैसे भी दिवस काल में पूर्णिमा की साक्षी का क्रम या विपरीत योगों का क्रम हो या भद्रा का क्रम हो तो भी त्यागने योग्य है।

दरअसल इस बार श्रावणी पूर्णिमा 30 अगस्त को बुधवार के दिन धनिष्ठा उपरांत शततारका नक्षत्र तथा अतिगंड योग एवं सुकर्मा करण के साथ कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। इस दिन सुबह 10 बजे से रात 9.07 बजे तक भूलोक वासिनी भद्रा रहेगी। भद्रा का वास भूलोक पर होने से दिवस कालीन भद्रा के प्रभाव के कारण रक्षाबंधन रात्रि में मनेगा। रात्रि नौ बजकर सात मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी उसके बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाना शास्त्रोक्त रहेगा।

Exit mobile version