नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय हैं और अब वे ट्विटर पर भी आ गई हैं। @priyankagandhi उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है, लेकिन उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि वे केवल 7 लोगों को फॉओ कर रही हैं। जानिए कौन हैं ये –
प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं, वे सभी कांग्रेस से जुड़े नेता या ट्विटर अकाउंट हैं। अपने भाई राहुल गांधी के अलावा उन्होंने सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, रणदीप सूरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया को फॉलो किया है। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी उन्होंने फॉलो किया है। प्रियंका को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और सोमवार को लखनऊ में उनका बड़ा रोड शो भी है, लेकिन उन्होंने अब तक यूपी के किसी बडे़ नेता को फॉलो नहीं किया है।
कल जारी किया था ऑडियो, ‘मैं आ रही हूं, नई राजनीति की शुरुआत करने’
‘मिशन यूपी’ की शुरुआत करने से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने ऑडियो संदेश जारी कर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत करने में सहयोग की अपील की थी। प्रियंका के साथ कांग्रेस के पश्चिमी उप्र प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ऑडियो संदेश में युवाओं से प्रदेश में बदलाव लाने की बात कही थी।
जनसंवाद का नया अंदाज
प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में नए ढंग की सियायत शुरू करने का संकेत दिया है। सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो संदेश में दोनों प्रभारियों ने अपने लखनऊ आने की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की।