नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की नई टीम तैयार हो गई है। इसके साथ ही टीम का कार्य विभाजन भी कर दिया गया है। गुरुवार को पीएम मोदी के अलावा मंत्रिमंडल में 57 मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई थी। वहीं शुक्रवार को सभी मंत्रियों का कार्य विभाजन कर दिया गया है। मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे, वहीं 9 राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, पॉलिसी इश्यू सहित अन्य विभाग वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए अपने पास रखे हैं। देखें कि किस मंत्री के हिस्से में कौन सा विभाग आया।
कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग
1. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह – गृह मंत्रालय
3. नितिन गडकरी – परिवहन मंत्रालय
4. डीवी सदानंद गौड़ा – रासायनिक मंत्रालय
5. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय
6. रामविलास पासवान – खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय
7. नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि मंत्रालय
8. रविशंकर प्रसाद – न्याय एवं विधि मंत्रालय
9. हरसिमरत कौर बादल – खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय
10. तनवीर चंद गेहलोत – सामाजिक न्याय विभाग
11. एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय
12. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ – मानव संसाधन मंत्रालय
13. अर्जुन मुंडा – अनुसूचित जनजाति मंत्रालय
14. स्मृति इरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्राल
15. डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
16. प्रकाश जावड़ेकर – ऊर्जा, वन, सूचना प्रसारण मंत्रालय
17. पीयूष गोयल – रेलवे मंत्रालय
18. धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम मंत्रालय
19. मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मंत्रालय
20. प्रल्हाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्रालय
21. महेंद्र नाथ पांडेय – कौशल विकास मंत्रालय
22. अरविंद सावंत – भारी उद्योग मंत्रालय
23. गिरिराज सिंह – पशु पालन मंत्रालय
24. गजेंद्र शेखावत – जलशक्ति मंत्रालय
राज्य मंत्रियों(स्वतंत्र प्रभार) को मिले ये विभाग
25. संतोष गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
26. राव इंद्रजीत सिंह – योजना मंत्रालय, सांख्यिकी मंत्रालय
27. श्रीपद नाइक – आयुष मंत्रालय
28. डॉ. जितेंद्र सिंह – पीएमओ, उत्तर-पूर्वी विकास मंत्रालय,
29. किरण रिजिजू – खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय
30. प्रह्लाद सिंह पटेल – पर्यटन, संस्कृति मंत्रालय
31. राज कुमार सिंह – ऊर्जा मंत्रालय, अक्षय ऊर्जा
32. हरदीप सिंह पुरी – आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय
33. मनसुख मंडाविया – जहाजरानी, रसायन एवं उर्वर मंत्रालय
राज्य मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
34. फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय
35. अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
36. अर्जुन मेघवाल – संसदीय कार्य, भारी उद्योग मंत्रालय
37. वी के सिंह – परिवहन मंत्रालय
38. कृष्ण पाल – सामाजिक न्याय मंत्रालय
39. दानवे रावसाहेब – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय
40. जी किशन रेड्डी – गृह मंत्रालय
41. पुरुषोत्तम रुपाला – कृषि मंत्रालय
42. रामदास अठावले – सामाजिक न्याय मंत्रालय
43. साध्वी निरंजन ज्योति – ग्रामीण विकास मंत्रालय
44. बाबुल सुप्रियो – वन, पर्यावरण मंत्रालय
45. संजीव कुमार बलयान – पशु पालन मंत्रालय
46. संजय धोत्रे – मानव संसाधन, आईटी मंत्रालय
47. अनुराग ठाकुर – वित्त मंत्रालय
48. सुरेश आंगड़ी – रेलवे मंत्रालय
49. नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय
50. रतन लाल कटारिया – जलशक्ति, सामाजिक न्याय मंत्रालय
51. वी मुरलीधरन – विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालय
52. रेणुका सिंह – जनजाति मंत्रालय
53. सोम प्रकाश – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
54. रामेश्वर तेली – खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
55. प्रताप चंद्र सारंगी – लघु,मध्यम उद्योग, पशुपालन मंत्रालय
56. कैलाश चौधरी – कृषि मंत्रालय
57. देवाश्री चौधरी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय