बि‍जली बि‍ल का अग्रि‍म भुगतान करो पांच प्रति‍शत की छूट पाओ

bijli bill QR Code

जबलपुर। बि‍जली बि‍ल का अग्रि‍म भुगतान करो पांच प्रति‍शत की छूट पाओ।  में मध्य प्रदेश ईस्ट डिस्काम के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने स्मार्ट मीटरिंग के दृष्टिकोण को प्रस्तुत कर मध्य प्रदेश में सुधार पर व्यापक चर्चा की गई। उपभोक्ता सेवा में परिणामी सुधारों पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में बताया गया कि बिजली कंपनियों में प्रतिस्पर्धा के लिए संयुक्त रैंकिंग पद्धति विकसित की गई है।

। नई दिल्ली में बिजली मंत्रियों के सम्मेलन एवं पावरथॉन का शुभारंभ किया गया। इस अवससर पर एमपी ईस्ट डिस्कॉम के प्रबंध संचालक द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं पर प्रस्तुति की। इस दौरान आयोजन में केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान 12 राज्यों के विद्युत मंत्रियों तथा प्रधान सचिवों, सचिव (विद्युत), सचिव (एमएनआरई) ने भी शिरकत की।

दक्षता लाभ और उपभोक्ता सेवा में परिणामी सुधारों पर भी प्रकाश

सम्मेलन में परिवर्तनकारी लाभ और डेटा विश्लेषण विषय के तहत मध्य प्रदेश ईस्ट डिस्कॉम के प्रबंध संचालक ने स्मार्ट मीटरिंग के लिए अपने सफल दृष्टिकोण को रखा। इसमें मध्य प्रदेश में सुधार पर व्यापक चर्चा की गई। दक्षता लाभ और उपभोक्ता सेवा में परिणामी सुधारों पर भी प्रकाश डाला गया।

 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने अन्य राज्यों को एमपी ईस्ट डिस्कॉम की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने पर विचार किया गया। वहीं स्मार्ट मीटरों के व्यापक प्रचार, प्रीपेड ग्राहकों को छूट देने और उपभोक्ताओं को सक्रिय रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रीपेड उपभोक्ताओं को पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जा सकती है
केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दी कई जानकारी।
राज्यों को सरकारी बकाया और सब्सिडी का समय पर भुगतान करने की बात की।
सभी सरकारी कार्यालयों को मार्च 2025 तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर के तहत लाया जाए।
स्मार्ट मीटर को बढ़ावा देने राज्य प्रीपेड उपभोक्ताओं को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
ईवी चार्जिंग आदि मुद्दे पर अपने इनपुट और सुझाव दिए

इसे भी पढ़ें-  प्रदेश में 2 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, साल में दो बार होंगी MPPSC परीक्षाएं; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

इस सम्मेलन के दौरान, विभिन्न डिस्कॉम के संचालनात्मक प्रदर्शन एवं वित्तीय व्यवहार्यता, आरडीएसएस की समीक्षा, स्मार्ट मीटरिंग, बिजली नियम, पीएम-सूर्य घर योजना, संसाधन पर्याप्तता योजना, ऊर्जा भंडारण, नवीकरणीय ऊर्जा, राष्ट्रीय ट्रांसमिशन योजना, ईवी चार्जिंग आदि मुद्दे पर अपने इनपुट और सुझाव दिए।

विद्युत वितरण कंपनियाें को नियमों के तहत उपभोक्ताओं के अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए और सेवाओं में कमियों के लिए उपभोक्ताओं को मुआवजा देना चाहिए। पीएम सूर्य घर योजना के तहत छत पर स्थापना की जाए। यह विचार नई दिल्ली में आयोजित बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में रखे गए।

मार्च 2025 तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर के तहत लाएं सभी सरकारी कार्यालय

पहली रैंकिंग जनवरी 2025 तक प्रकाशित की जाएगी। सभी सरकारी कार्यालयों को मार्च 2025 तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर के तहत लाया जाना चाहिए। स्मार्ट मीटर को बढ़ावा देने प्रीपेड उपभोक्ताओं को पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जा सकती है। .वि.