Sunday, April 26, 2026
Latest:
क्रिकेट

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने रचाई दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया दुल्हन

Shoaib Malik-Sana Javed Photos: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने रचाई दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया दुल्हन। काफी समय से शोएब और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. इसी बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर और टीम के पूर्व कैप्टन शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत पाक एक्ट्रेस सना जावेद के साथ की है. शोएब और सना दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. शादी की तस्वीरों में कपल काफी खुश नजर आ रहा है.

ये भी पढ़े: Nora Fatehi Deepfake: नोरा फतेही हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्ट्रेस ने दिया अपना रिएक्शन

शोएब मलिक ने रचाई दूसरी शादी

Shoaib Malik

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद का हाथ थाम लिया है. शादी की तस्वीरों में कपल काफी खुश नजर आ रहा है. दोनों एक दूसरे की बाहें थामे हुए हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं. क्रिकेटर शोएब मलिक और सना जावेद दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं.

एक्ट्रेस सना जावेद को बनाया दुल्हन

Shoaib Malik

सना जावेद का शुमार पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में किया जाता है. वो कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने कहानी, रूसवाई, काला डोरिया, डंक, ऐ मुश्त-ए-खाक समेत कई दूसरे शो किए हैं. शोएब मलिक से शादी करने के बाद सना जावेद ने इंस्टा प्रोफाइल पर अपना नाम बदल कर सना शोएब मलिक कर लिया है. जबकि पहले उनके प्रोफाइल पर सना जावेद नाम था. पाक की बेहतरीन सीनियर एक्ट्रेस सबा फैसल के अलावा, कुदसिया अली और सुनीता मिशेल ने सना को शादी की मुबारकबाद पेश की.

ये भी पढ़े: DSLR को टक्कर देने 108 MP कैमरा के साथ आया Realme का ये धाकड़ फोन, कैमरा देख लड़कियां हुईं फिदा

2010 में सानिया मिर्जा से की थी शादी Sania Mirza Shoaib Malik Divorce: सानिया ने तलाक की खबरों के बीच शेयर की  फोटो, जल उठेंगे शोएब मलिक!

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और टेनिस की पूर्व स्टार सानिया मिर्जा की 14 साल पुरानी शादी टूट चुकी है. सानिया मिर्जा के साथ शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी. दोनों का बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है. वहीं सानिया मिर्जा के पिता इमराम मिर्जा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि ये एक ‘ख़ुला’ है. बता दें कि, इस्लाम में ख्वातीन को खुला (Khula) का हक दिया गया है. जिसके तहत वो अपनी मर्जी से पति से अलग हो सकती हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.