Breaking
21 Mar 2025, Fri

निगमायुक्त ने किया आश्रय स्थल का निरीक्षण, ठहरे हुए लोगों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

...

कटनी। नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने गुरुवार रात को बस स्टैण्ड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।श्री दुबे ने ठहरे हुए निराश्रितों से व्यवस्थाओं का जायज़ा लेकर आस पास के अन्य निराश्रित बेघर लोगों तक आश्रय स्थल की जानकारी पहुँचाने की बात कही। मौजूद कर्मचारियों को आश्रय स्थल पर लोगों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने,एवं अतिक्रमण दस्ते द्वारा रात्रि में भ्रमण कर आश्रय स्थल की जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार करते हुए बेघर लोगों को सुविधाजनक बस स्टैंड रैन बसेरा में पहुँचाने के निर्देश दिए हैं,जिससे किसी भी राहगीर व आम नागरिक को ठंड से कोई समस्या न हो।

 
इसे भी पढ़ें-  आज से नौ दिनों तक बंद रहेगा मां शारदा देवी मंदिर मैहर का रोपवे, भक्तों को दर्शन के लिए चढऩी होंगी 1063 सीढिय़ां

By Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक