Breaking
14 Mar 2025, Fri

MP सिंगरौली की बेटी प्रगति सिंह बनीं मिस इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट्स

...

MP सिंगरौली की बेटी ने फैसन की दुनिया मे परचम लहराया। बेटी का नाम प्रगति सिंह है। मिस इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट्स प्रोग्राम के तहत महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वहीं, सबसे खास को अवार्ड से नवाजा जाता है। इन्हीं में से एक मध्यप्रदेश की आखिरी छोर में बसे सिंगरौली जिले की बेटी ने देश में परचम लहराया। उसने 2024 सीजन 6 की मिस इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट से विजेता बनी। ये बेटी है प्रगति सिंह।

Also Read:- Sugarcane Price: गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा! गन्ने के दामों में 15 से 25 रुपये तक की होगी बढ़ोतरी

प्रगति की प्राइमरी एजुकेशन सिंगरौली जिले में ही हुई। पढ़ाई के साथ ही साथ प्रगति अन्य एक्टिविटी में एक्टिव रहती थी। पिता ने बताया की एजुकेशन के साथ कुछ अलग करने का जुनून था उसमें, जिसके चलते हमसे छुपकर वह ऑनलाइन अप्लाई करती रहती थी। प्रगति कक्षा 12 के बाद भोपाल में इंजीनियरिंग की हालांकि वह अपना पैशन नहीं भूली। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वह वर्तमान में यह आईटी कंपनी कैंप जैमिनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इसी नोयडा में आयोजित हुए एमआईक्यूएच के सीजन 6 में फार्म भरा और कई स्टेप में वे फर्स्ट्स आई।

वैसे तो प्रगति सिंह पुरी गढ़वाल उत्तराखंड से है। लेकिन इनके दादा सिंगरौली जिले में आकर बस गए थे। जहां इनके पिता का जन्म हुआ। उसके बाद जिले के गोरबी इलाके में 6 दिसंबर 1997 को प्रगति का जन्म हुआ। पिता सुधीर कुमार नेगी और माता भारती नेगी को बेटी पैदा हुई। पिता पेशे से भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल में कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें-  महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्रा ऋषिका शुक्ला, ने एनएसएस के प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया

Also Read:- Ram Lala Pran Pratishtha Video: आज गर्भगृह में होंगे विराजमान, प्रिय भक्त हनुमान से मिलने के बाद राम लला ने किया मंदिर में प्रवेश

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम