Latest

MP Samvida Karmchari News : सीएम शिवराज का संविदा कर्मचारियों को एक और बड़ा उपहार, डाटा एंट्री ऑपरेटर को बढ़कर मिलेंगे इतने रुपए, पढ़ें खबर

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के संविदाकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब इन कर्मचारियों को पहले से अधिक सैलरी दी जाएगी। सीएम ने संविदा कर्मियों की वेतन समकक्षता को नियमित पदों के अनुरूप निर्धारित करने की बात की है।

MP Samvida Karmchari News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटरों की सैलरी में वृद्धि की है। पूर्व में जहाँ इन्हें 19 हजार 500 रुपए प्रतिमाह मिलते थे, अब इन्हें 25 हजार 500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। राज्य स्तरीय सलाहकार को प्रतिमाह 87 हजार 900 रुपए और जिला स्तरीय सलाहकार को 55 हजार 900 रुपए मिलेंगे। विकासखंड स्तरीय समन्वयक की सैलरी भी 42 हजार रुपए प्रतिमाह होगी।

MP Samvida Karmchari News

यह निर्णय मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए सुखद समाचार है जिससे उन्हें अब हर महीने ज्यादा सैलरी मिलेगी। इस प्रकार की प्रक्रिया अन्य विभागों में भी जारी है।

Back to top button