Latest

MP Rain alert मध्यप्रदेश के इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा सम्भावित

MP Rain alert मध्यप्रदेश के इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा सम्भावित

MP Rain alert प्रदेश में कहीं-कहीं बादल बने हुए हैं। इसके साथ ही गरज-चमक की स्थिति बनी रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, गुरुवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, सिवनी, बालाघाट जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो सकती है।

  • वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु से होकर मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका बनी है।
  • इसके अतिरिक्त पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा, कर्नाटक तक भी एक द्रोणिका मौजूद है।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।
  • जबलपुर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी हुई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। दिन का सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।
  • गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 18 अप्रैल से तापमान में एक बार फिर कमी आ सकती है।
  • मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख अलग-अलग बना हुआ है।
  • इस वजह से पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ा हुआ है। गुरुवार से दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना है।

Back to top button