Breaking
15 Mar 2025, Sat

mp politics गड़बड़ा गया राज्यसभा का गणित, एक ही सदस्य भेज पाएगी कांग्रेस

...

mp politics सत्ता में वापसी की आस लगाए कांग्रेस को परिणामों से कई झटके लगे हैं। एक तो अब वह अगले पांच वर्ष विपक्ष में रहेगी और राज्यसभा में उसके सदस्यों के समीकरण भी गड़बड़ा गए हैं। दो अप्रैल को मध्य प्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटें सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने से खाली हो रही हैं।

भाजपा की प्रचंड जीत से अब उसके चार सदस्य मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस का एक ही सदस्य चुना जा सकेगा। बता दें, 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 विधायक हैं। राज्यसभा का एक सदस्य को चुनने के लिए 39 विधायकों के वोट की आवश्यकता होती है। इस प्रकार भाजपा के चार सदस्य चुने जा सकते हैं। राज्यसभा में मध्य प्रदेश से 11 सदस्य होते हैं।

समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी का चयन

पार्टी ने ओबीसी कार्ड के तहत राजमणि पटेल को राज्यसभा भेजा था। यह स्थान भाजपा के थावरचंद गेहलोत द्वारा त्यागपत्र दिए जाने से 27 सितंबर, 2021 को रिक्त हुआ था और उपचुनाव हुआ था। अब विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और परिणाम कांग्रेस के अनुकूल नहीं रहे हैं। मई में लोकसभा का चुनाव भी होना है, इसलिए सभी समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

मार्च में की जाएगी प्रक्रिया

उधर, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का कहना है कि राज्यसभा के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करेगा। मार्च में यह प्रक्रिया की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपील, भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग, पाकिस्तान मूल के होने के कारण प्रताड़ना का डर

इनका कार्यकाल हो रहा है समाप्त

भाजपा– अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डा. एल.मुरुगन।

कांग्रेस– राजमणि पटेल।

 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम