MP Police Constable Bharti मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नोकरी करने का अवसर है। आरक्षकों की भर्ती के लिए सूचना जारी हुई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कॉन्स्टेबल के 7000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए हाईस्कूल और 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन 26 जून 2023 से शुरू होगा। वहीं, अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स esb.mp.gov.in पर दिया जाएगा।
MP employees selection board Bhopal द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि, पुलिस मुख्यालय गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा के संचालन एवं भर्ती नियम पुस्तिका जारी की जा रही है। भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के कुल 7090 पदों को भरा जाएगा। इन पदों सिपाही जीडी विशेष सशस्त्र बल के लिए 2646 और सिपाही जीडी के 4444 पदों को भरा जाएगा। वहीं सिपाही जीडी, रेडियो आपरेटर के 321 पद भरे जानें हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 26 जून 2023 से।
ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 10 जुलाई 2023 तक।
ऑनलाइन एप्लीकेशन में करेक्शन की लास्ट डेट- 15 जुलाई 2023 तक।
भर्ती की जानकारी यहां क्लिक करके आप MPESB की ऑफिशल वेबसाइट के उस URL पर पहुंच जाएंगे जहां पर Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2023 Start From – 26/06/2023 Rulebook अपलोड की गई है। सिंगल क्लिक से DOWNLOAD कर सकते हैं।