MP News आयुष्मान भारत का लाभ सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा जानिए किन विभागों को इसका लाभ मिलेगा

MP News आयुष्मान भारत का लाभ सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा जानिए किन विभागों को इसका लाभ मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अब शासकीय कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं,। संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसका आदेश मप्र शासन सामान्य प्रशासन ने जारी किया है। इस संबंध में दिशा निर्देश बनाने और जारी करने के लिए एक कमेटी भी चना दी गई है। यह कमेटी यह तय करेगी कि सरकारी कर्मचारियों में कौन कौन इस योजना की पात्रता के दायरे में आएंगे।
लोक स्वास्थ्य कल्याण विभाग
कमेटी में मुख्य सचिव मप्र शासन अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलांगता अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रमख सचिव वित्त विभाग प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, मचिय लोक स्वास्थ्य कल्याण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को सदस्य बनाया गया है।
यह भी पढ़े : Income Tax भरने वालों को बड़ा झटका लगा रिफंड का पैसा अब नहीं मिलेगा
आयुष्मान कार्ड का लाभ
आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों, को दायरे में रखा जाएगा। इसके अलावा स्वीकृत पात्र श्रेणियों में शामिल हितग्राहियों के अलावा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकतां, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार, संविदा कर्मियों को इसका फायदा दिया जाएगा। प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी रिटायरमेंट की उम्र बढ़ सकती है जानिए पूरी ख़बर