MP News : किसानों को होगी भारी टेंशन मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और भारी बारिश होंगी मौसम विभाग अलर्ट जारी किया

MP News : किसानों को होगी भारी टेंशन मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और भारी बारिश होंगी मौसम विभाग अलर्ट जारी किया राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है, इतना ही नहीं कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग अनुसार, विदर्भ के ऊपर बने चक्रवात का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, समुद्र से नमी आने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आने वाले एक-दो दिन में तापमान में गिरावट आएगी, जिसके कारण ठंड का असर बढ़ेगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में भी कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है, जिसकी वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े : 20 हजार रुपये में Honda Activa Electric अब पेट्रोल का टेंशन ख़तम जबरदस्त रेंज के साथ
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
ओलावृष्टि से चने, मसूर, मटर, और गेहूं जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगर आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहा तो फसलों के खराब होने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़े : Vivo मार्केट में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लाने वाली है, Vivo V26 Pro 64 मेगापिक्सल कैमरा क़्वालिटी के साथ








