MP CM? मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल सहित कई बड़े नेता दिल्ली में ही मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा, जो आलाकमान के निर्णय से अवगत कराएंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राम रथ यात्रा का किया स्वागत
#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, " अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार है और 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होगा। हम सब अत्यंत प्रसन्न हैं।" https://t.co/JLB74uUOUU pic.twitter.com/1fwbKNYPR9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार है और 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होगा। हम सब अत्यंत प्रसन्न हैं।’ शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में ‘राम रथ यात्रा’ का स्वागत किया।
शिवराज बोले- मैं सीएम का दावेदार न तो पहले रहा और न आज हूं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री का दावेदार न तो पहले कभी रहा और न आज हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते बीजेपी मुझे जो भी काम देगी उस काम को समर्पित भाव से अपनी क्षमता के अनुसार करता रहूंगा।..प्रदेश की जनता का एक बार फिर से आभार।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले वीडी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
प्रह्लाद सिंह पटेल ने मीडिया से की चर्चा
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिल्ली में मीडिया से चर्चा की। केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना की दी जानकारी।