MP Board Exam Update 2024 मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए निर्देशिका भी जारी, मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा और ये होंगे नियम 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 14 मार्च तक चलेंगी।दोनों कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी के पेपर के साथ शुरू होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं अतिरिक्त भाषाओं के एग्जाम के साथ समाप्त होंगी। जबकि आठवीं की परीक्षाएं सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी।
Important news for class 5th and 8th students of Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर
मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने वार्षिक परीक्षाओं के टाइम टेबल घोषित करने के बाद अब सरकारी स्कूलों एवं संबंधित प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए निर्देशिका जारी कर दी गई है। यह निर्देशिका सभी जिलों के कलेक्टर को भेजी गई है। निर्देशिका एमपी एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध है, चाहें तो जाकर चेक या डाउनलोड कर सकते है।
MP Board Exam Update 2024 मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए निर्देशिका भी जारी, मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा और ये होंगे नियम
Exams will be held in March, 24 lakh students are expected to appear. मार्च में होंगी परीक्षाएं, 24 लाख छात्रों के शामिल होने का अनुमान
गौरतलब है कि 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 14 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्राइवेट और सरकारी दोनों ही स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक , 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 13 मार्च तक चलेंगी, वही और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक चलेंगी। दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से सुबह 11:30 बजे तक रहेगा।
दोनों कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी के पेपर के साथ शुरू होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं अतिरिक्त भाषाओं के एग्जाम के साथ समाप्त होंगी। जबकि आठवीं की परीक्षाएं सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी। छात्र अपनी पहली भाषा के रूप में उर्दू या मराठी चुनते हैं, तो उन्हें दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी और तीसरी भाषा के रूप में हिंदी चुननी होगी।
इस साल दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख छात्रों के शामिल होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार कक्षा 5वीं में सरकारी स्कूलों के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूलों के 7.75 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं 8वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्र परीक्षा देंगे।
Comments are closed.