Mp Board Exam10th-12th एमपी बोर्ड एग्जाम के प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड (QR Code) लगाए जाएंगे, ताकी स्कैन करते ही विद्यार्थियों के नाम, फोटो, माता-पिता व स्कूल का नाम, पंजीयन नंबर सहित पूरी जानकारी सामने आ जाएगी ,जिससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।इससे वास्तविक विद्यार्थी की जगह दूसरा फर्जी विद्यार्थी नही बैठ सकेंगे। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर से बचने के लिए सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड होंगे। परीक्षा केंद्र पर एप से क्यूआर कोड स्कैन करके विद्यार्थियों की पूरी जानकारी जांची जाएगी। वहीं परीक्षा की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए एक विशेष एप भी तैयार किया गया है। 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे दोनों परीक्षाओं में इस साल करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गणित, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के पेपर में परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। माशिमं ने परीक्षाओं में केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षक नियुक्ति के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।इस बार प्रश्नपत्र पुलिस थानों से कलेक्टर के एक प्रतिनिधि की उपस्थिति में ही निकाले जाएंगे। प्रश्न पत्रों का लिफाफा एग्जाम रूम में ही खोला जाएगा। आदर्श प्रश्नपत्र अपलोड माशिमं की वेबसाइट पर 10वीं व 12वीं के सभी विषयों के आदर्श प्रश्नपत्र अपलोड कर दिए गए हैं। इसमें 12वीं के सभी विषयों का आदर्श प्रश्नपत्र अपलोड कर दिया गया है। 80 अंक के प्रश्नपत्र को अपलोड किया गया है। इस प्रश्नपत्र से स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्रों के पैटर्न पर तैयारी कराई जा रही है। नकल पर सख्त कार्रवाई इस बार स्कूल शिक्षा विभाग परीक्षा शुरू होने से पहले अध्यादेश लाकर सख्त प्रावधान करने जा रही है।इसके तहत सोशल मीडिया पर पेपर आउट करने वालों के खिलाफ 10 साल की सजा और 10 लाख के जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है, इसके लिए एमपी बोर्ड के अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है।