Angnbadi karykarta ki selary मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होगी। यह सवाल आते ही 500 हजार से 5 हजार तक का ख्याल आता है लेकिन अब यह गुजरे समय की बात हो गई अब आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता को पूरे 13 हजार रुपए मिलेंगे। सहायिका और मिनी कार्यकर्ता को भी एमपी में बंपर फायदा होगा। शिवराज सरकार ने इसे केबिनेट में भी पास कर दिया है। इसके साथ लाडली बहना योजना रोजगार सहायक की भी वेतन में इजाफा किया गया है।
आइये जानते है सैलरी
आंगनबाड़ी सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में भी 750 रुपए की वृद्धि की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक हजार रुपए सालाना, सहायिका को 500 रुपए सालाना बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई। इतना ही नहीं उन्हें रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि दी जाएगी। 62 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1.25 लाख रुपए दिए जाएंगे। सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकताओं को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
MP Anganwadi Workers Salary
केबिनेट की बैठक सीएम शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। 22 आइटीआइ खोलने का प्रस्ताव रोक दिया गया। कई मंत्रियों ने अपने क्षेत्रों में भी आइटीआइ खोलने की मांग की। सीएम ने कहा कि आगे विचार और सभी से चर्चा करने के बाद प्रस्ताव लाया जाएगा।
रिटायरमेंट पर भी खासी राशि मिलेगी
कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 13 हजार रुपए मिलेंगे जबकि आंगनबाड़ी सहायिका भी फायदे में रहेंगी। सबसे खास बात यह है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ता को रिटायरमेंट पर भी खासी राशि मिलेगी। केबिनेट ने इसकी मंजूरी भी दी है।