FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP: अमृत महोत्सव के रूप में मनेगा 75वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल । कारगिल दिवस हमारे सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम की गौरवगाथा की स्मृतियों को ताजा करता है। देश अपने वीर सपूतों को प्रणाम करता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात” में कारगिल दिवस के जिक्र पर ट्वीट कर यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मध्य प्रदेश में अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रंृखला शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रधानमंत्री की ‘मन की बात” को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री की सोच राष्ट्रहित, चहुंमुखी विकास से ओत-प्रोत है। उनकी मंशा के अनुसार प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार में उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इंदौर का लाइट हाउस देश के अन्य राज्यों को दिशा दिखाने वाला सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप के 73 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की बेटी प्रिया मलिक को बधाई दी।

हर बूथ तक ‘मन की बात” पहुंचाएं कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात” सुनने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ‘मन की बात” हर बूथ तक पहुंचाएं। वे शाहपुरा मंडल के कम्यूनिटी हाल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुन रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा, भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और पूर्व सांसद आलोक संजर मौजूद थे।

शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात” से हर तबका जुड़ा है। प्रदेश के 68 हजार बूथों पर बूथ समिति यह कार्यक्रम सुनने के बाद ‘आत्मनिर्भर भारत बनाने में हमारी क्या भूमिका हो” विषय पर बैठक कर मंथन करेंगी। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कार्यक्रम सुना।

इस मौके पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद, मंत्री कमल पटेल, अरविंद भदौरिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, रामखेलावन पटेल, ललिता यादव, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौंधिया, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, भगवानदास सबनानी, कविता पाटीदार, संगीता सोनी, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, अर्चना चिटनीस, सांसद गणेश सिंह, बंशीलाल गुर्जर, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश कार्यालय मंत्री डा. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

Back to top button