Breaking
14 Mar 2025, Fri

Lok Sabha Phase 4 Election Live Voting: जानिए, सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

...
Lok Sabha Phase 4 Election Live Voting: जानिए, सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान? हुआ। हैदराबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हर चुनाव वैसा नहीं हो सकता जैसे पांच साल पहले था। इस बार चुनौतियां अलग हैं, मुद्दे अलग हैं। यह हमारे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक संसदीय चुनाव है। लोगों को पता है कि वे देश के लिए क्या चाहते हैं। चुनावों को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए। वह संसद का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव हमें हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेना चाहिए।’
10:28 AM, 13-MAY-2024
मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘वे (अभिषेक बनर्जी) ‘पप्पू’ हैं। हमारे पास एक राष्ट्रीय पप्पू है और हमारे पास एक क्षेत्रीय पप्पू है। उनका (TMC) भारतीय पार्टी का टैग चुनाव आयोग ने हटा दिया है क्योंकि उन्हें गोवा में एक बड़ा शून्य मिला, उन्हें त्रिपुरा में भी एक बड़ा शून्य मिला… वे(अभिषेक बनर्जी) कह रहे हैं अग्निमित्र पॉल को आसनसोल में प्रवेश न करने दें… मैं अभिषेक बनर्जी को चुनौती देता हूं। अभिषेक बनर्जी चार जून का इंतजार करें और मुझे देखने दीजिए कि मुझे आसनसोल में आने से कौन रोक रहा है।

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य9 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश9.05
बिहार10.18
जम्मू कश्मीर5.07
झारखंड11.78
मध्य प्रदेश14.97
महाराष्ट्र6.45
ओडिशा9.23
तेलंगाना9.51
उत्तर प्रदेश11.67
पश्चिम बंगाल15.24
 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम