महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 5 की मौत, कई घायल। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में 5 कर्मचारी की मौत हो गई है। कई अन्य के घायल होने की सूचना है।
यह ब्लास्ट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ, जहां हथियारों और अन्य सैन्य उपकरण बनाए जाते हैं। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भारी नुकसान हुआ है। इधर-उधर भारी सामान के टुकड़े बिखरे पड़े मिले हैं।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं। घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
विस्फोट के कारणों की नहीं मिली जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट के कारण काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। विस्फोट की वजह से आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई है। हालात काबू में लाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है।
धमाके के बाद गिरी कारखाने की छत
- भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में विस्फोट हुआ है। जानकारी मिलने के तुरंद बाद ही मौके पर दमकल और एंबुलेंस पहुंच गई थी। बचाव अभियान को तेज कर दिया है।
- धमाके के बाद कारखाने की छत गिर गई थी, जिसको जेसीबी की मदद से हटा रहे हैं। मलबे में कुल 12 लोगों के दबे होने की सूचना है। 2 लोगों को बाहर निकालकर बचा लिया है।
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 5 की मौत, कई घायल