Breaking
15 Mar 2025, Sat

Ladli Behna Yojana 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी लड़कियां एवं महिलाएं, विवाहित और अविवाहित स्त्रियों को योजना का लाभ मिलेगा

...

Ladli Behna Yojana 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी लड़कियां एवं महिलाएं, यानी विवाहित और अविवाहित स्त्रियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में यह घोषणा की है।

अविवाहित महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के रांझी क्षेत्र में कहा कि, कुछ बहने ऐसी है जिन्‍होनें विवाह नहीं किया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना और उज्ज्वला रसोई गैस की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस दी जायेगी, इसके फॉर्म भरवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों के भर्ती में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। अब सभी भर्तियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन किया जाएगा।

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Registration Third Round Date

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में कहा कि, जिन बहनों के नाम छूट गए उन्हें भी जोड़ा जाएगा। यानी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड शुरू होगा। हालांकि उन्होंने तारीख की घोषणा नहीं की है परंतु माना जा रहा है कि, इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री तारीख की घोषणा भी कर देंगे एवं जैसे ही रसोई गैस सिलेंडर वाले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही लाडली बहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड शुरू हो जाएगा।
 

By Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम