ladali behana yojna big update मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ करोडो महिलाओ को मिल रहा है. पर अब एक ऐसी खबर आई है जो कुछ महिलाओं अर्थात बहनों को चिंता देकर जाने वाली है। बता दें कि पहली और दूसरी क़िस्त महिलाओ के अकाउंट में भेज दी गई है।
अभी तक लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 2 क़िस्त जारी कर दी गई है. दोनों क़िस्त में महिलाओ के अकाउंट में 1000-1000 रूपए भेजे गए है. अब तीसरी क़िस्त भेजने के पहले एक आदेश जारी किया गया है. जिसमे कहा गया है की उन सभी महिलाओं को स्वयं ही योजना के लाभ का परित्याग करना होगा।
हालांकि महिलाओ के द्वारा 10 अगस्त को तीसरी किस्त का इंतज़ार हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक क्लिक में महिलाओ और बहनो के अकाउंट में 1000 रूपए भेजे जायेगे। तीसरी क़िस्त आने से पहले कुछ महिलाओ के लिए चौका देने वाली खबर सामने आई है।
करना होगा लाभ परित्याग
- वे सभी महिलाएं और बहनें जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त कर लिया है और फिर बाद में किसी सरकारी पद, नौकरी में कार्यरत हों उन्हें लाभ परित्याग विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
- वे सभी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना के अधिकारिक पोर्टल अनुसार अपात्र सूची में शामिल हो और फिर उन्हें मासिक सहायता राशि प्राप्त हो रही हो ऐसे महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
- ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
- ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हों उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
- शासकीय विभाग/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायीकर्मी/संविदाकर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली ये सभी महिलाएं और बहनें जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम/मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हों। सांसद/विधायक आदि बन जाने पर भी लाभ परित्याग करना होगा।
ऐसे करे परित्याग
- लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको ‘लाभ परित्याग’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- लाभ परित्याग विकल्प पर जाने के लिए आप https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
- अब आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. दर्ज करना होगा साथ ही नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
- आगे आपको OTP भेजें विकल्प दिखाई देगा। इसमें क्लिक कर आप ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।
- ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- आगे आपको “ मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।” विकल्प में टिक मार्क कर आगे बढ़ना होगा।