Site icon Yashbharat.com

Katni Rain Alert कटनी जिले में बीते 24 घण्टे में बारिश से कई क्षेत्र तरबतर

barish Pani

barish Pani

       

Rain Alert कटनी जिले में बीते 24 घण्टे में बारिश से कई क्षेत्र तरबतर हैं। बीती रात कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती रही। जिले की सभी तहसील में बारिश से लोगों को परेशान होना पड़ा। कटनी शहर भी बारिश से भीगा था। बेमौसम बरसात ने निचले इलाकों में रहने वालों के लिए दिक्कत खड़ी कर दी। तड़के तो रात भर छिटपुट बारिश ने तेज रूप धारण कर लिया। अगले 24 घण्टों में भी कटनी जिले में वर्षा का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो मौसम प्रणालियों के अलावा हवा का रुख लगातार पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को भी रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

शेष क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। इस वजह से दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। रात के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। उधर बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में नौ, मंडला में पांच, जबलपुर में 2.3, मलाजखंड में दो, उमरिया में दो एवं छिंदवाड़ा में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक तूफान मिचौंग कमजोर पड़ने के बाद कम दबाव के क्षेत्र में परिविर्तत हो गया है। वर्तमान में यह उत्तर-पूर्वी तेलंगाना पर सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि हरियाणा के पास भी एक चक्रवात बना है।

हवा का रुख पूर्वी बना हुआ है। नमी आने के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं। साथ ही प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बादल एवं वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह से समय कोहरा एवं धुंध भी छा रही है।

अभी इस तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मिचौंग के पूरी तरह समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे बादल छंटने लगेंगे। उधर 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

Exit mobile version