Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

IT Raid in Katni अनिल इंडस्ट्रीज में इंकम टैक्स का छापा, 50 से ज्यादा अधिकारियों ने सुबह सुबह दी दबिश

IT Raid in Katni माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आज सुबह इंकम टैक्स विभाग की आधा सैकडा अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।

IMG 20240516 WA0006

अधिकारियों की टीम ने मिल सहित अनिल के निरंकारी भवन के सामने स्थित बनगे में भी छापा मारकर जांच शुरू की।

IMG 20240516 WA0005

करीब एक दर्जन लग्जरी कारों से जबलपुर भोपाल के अधिकारियों के दल ने एक साथ यह दबिश दी और सुबह से ही दस्तावेजों को खंगालने के लिये सूक्ष्म जांच शुरू कर दी है। इंनकम टैक्स दल के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है।बताया जाता है कि अनिल इंडस्ट्रीज उद्योग में जिले का एक उभरता नाम है विगत कई दिनों से यह इंकम टैक्स के निशाने पर था।

सूत्रों की माने तो अनिल इंडस्ट्रीज में अरबों के कर अपवंचन की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है।करीब दो दिन तक जांच चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम